जिला स्तरीय कार्यशाला 29 अगस्त को
सवाई माधोपुर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, गैर शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विभागीय योजनाओं के संबंध में गहन परामर्श करने एवं फीडबैक लेने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे रणथम्भौर रोड़ स्थित रणथंभोर सिद्धी विनायक होटल में किया जाएगा । यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने दी।