जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
बारां. वाटरशेड सेल कम डाटा सेन्टर द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जिला परिषद परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मनोज कुमार पूरबगोला ने बताया की कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारीयों ने भाग लिया। कार्यशाला में जल संरक्षण के संबंध में प्रतिभागियों ने विचार व्यक्त करते हुए भू-जल संरक्षण की आवश्यकता बताई। इसके बाद जल संरक्षण हेतु सामुहिक शपथ ली गई। इसी क्रम में विश्व जल दिवस के उपलक्ष में जिले के समस्त उपखण्डों की 42 ग्राम पंचायतों में श्रमदान एवं जल संरक्षण की शपथ के कार्यक्रम आयोजित किए गए।