Dark Mode
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

भोपालगढ़। तहसील मुख्यालय स्थित चुन्नीदेवी गणेशराम जाखड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 67वी जिला स्तरीय कुश्ती खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र छात्रा) सम्पन्न हुई । प्रधानाचार्य गिरधारी सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग राज्य सरकार के निर्देशानुसार सत्र 2023-24 की 67वी जिला स्तरीय कुश्ती (छात्र छात्रा 17,19 वर्ष) प्रतियोगिता दिनांक 8 9 2023 से दिनांक 12 9 2023 तक चली जिसके दौरान कल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे विशेष रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ ,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ भोपालगढ़,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुर्जरों के ढाणी भोपालगढ़, सूर्या उ मा वि भोपालगढ , गुड्डा विश्नोइयां उ माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ ने प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की । अब 19 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 तक छात्राओं की प्रतियोगिता पाली जिले के बाली कस्बे में आयोजित होगी तथा छात्रों की कुश्ती प्रतियोगिता सिरोही में आयोजित की जाएगी। शारीरिक शिक्षक गणपत राम चौधरी ने बताया कि पहले दिनांक 15 से 17 तक चुन्नी देवी गणेश राम जाखड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ में छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण शिविर चलेगा जिसमें छात्र-छात्राओं को योग्य प्रशिक्षक कुश्ती के दाव पेंच सिखाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!