जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 1 जून को
बून्दी। नेहरू युवा केन्द्र एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 जून को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हरियाली रिसोर्ट, रिलांयस पेट्रोल पम्प के पास आयोजित किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी ने बताया कि इस उत्सव में 15 से 29 आयुवर्ग के युवाओं की पेंटिंग, कविता लेखन, मोबाईल फोटोग्राफी, सांस्कृतिक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।