जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया
सवाई माधोपुर। अल्पसंख्यक विभाग के अधीन संचालित आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने निरीक्षण किया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निवासरत विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित स्टाफ को संस्थानों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।