Dark Mode
जिला नोडल अधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

जिला नोडल अधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

सरदारशहर। जिला नोडल अधिकारी गौशाला व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालन विभाग चूरू के डॉक्टर निरंजन चिरानिया ने शुक्रवार को दोपहर में गौशाला बास स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल पारीक, मंत्री पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल ,चाराघर व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही गो संधारण रजिस्टर एवं टैग रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषप्रद बताई। इस दौरान उन्होंने विजिट पंजिका में भी अपने सुझाव लिखें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ में डॉ. केसरीचंद नाई उप निदेशक पशुपालन विभाग, सरदारशहर व डॉक्टर नीतू ढाका पशु चिकित्सा अधिकारी सातडा भी थे। इस दौरान गौशाला के मैनेजर विनोद कुमार पुरोहित, कर्मचारी सुनील कुमार मीणा भी उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!