Dark Mode
जिला लोकपाल ने किया सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण 

जिला लोकपाल ने किया सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण 

 
सूरतगढ़  .  राजस्थान सामाजिक एंव निष्पादन अंकेक्षण प्राधिकरण के तहत मार्च माह में जिले की सभी पंचायत समितियों के निरीक्षण व सामाजिक अंकेक्षण के तहत गुरुवार को जिला लोकपाल अनिल धानुका ने  पंचायत समिति सूरतगढ़ के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पीपेरन  में ग्राम सभा का सामाजिक अंकेक्षण किया व पीएम आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया। व नरेगा के पक्के कामों के तहत तैयार पक्के खाले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच लालचंद लोहरा , ग्राम विकास अधिकारी हंसराज, बीआरपी मंजू, वीआर पी सुलोचना, कृष्ण, मोनिका, उपस्थित रहे । लोकपाल धानुका ने कार्मिकों से ग्रामीण विकास की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली व योजनाओं के सफल किर्यान्वयन के लिए निर्देशित किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!