जिला संगठन ने चुनाव तैयारी पूर्व ली पदाधिकारियो की बैठक
जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन की बेठक आज भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा की अध्यक्षता में संम्पन हुई जिसमें भाजपा के चुनाव प्रबंधन की तैयारी को लेकर मण्डल अनुसार सभी बूथों की जिम्मेदारी दी गई व प्रत्यासी के सहयोग के लिये टीमो का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सारदा ने बताया कि इस बार चुनाव प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी जिला संगठन की रहेगी जिसके लिये चुनाव प्रबंधन कमेटी का गठन किया जा चुका है। आज की बेठक में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला उपाध्यक्ष हिम्मता राम चौधरी व शंभुदान भेलाणी , जिला महामंत्री सुशील व्यास , सवाई सिंह गोगली व दलपत हिंगड़ा, ओबीसी ज़िलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह दामोदरा, मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा, आई.टी. प्रदेश सदस्य गिरिल भाटिया व प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य नरेंद्र व्यास उपस्थित थे।