जिला आयोजना समिति की बैठक स्थगित
सवाई माधोपुर। जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में 24 जनवरी को आयोजित होने वाली जिला आयोजना समिति की बैठक विधानसभा सत्र प्रारम्भ होने के कारण आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने यह जानकारी दी।