Dark Mode
जिला ग्रामीण अंचल ब्राह्मण समिति भरतपुर की मीटिंग हुई आयोजित

जिला ग्रामीण अंचल ब्राह्मण समिति भरतपुर की मीटिंग हुई आयोजित

 
नदबई .  जिला ग्रामीण अंचल ब्राह्मण समिति, भरतपुर की मीटिंग कासगंज रोड स्थित कला विद्या मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जगमोहन कटारा को संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। सभी ने जगमोहन कटारा कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया। अगली चुनाव की तिथि व समाज की वृहद मीटिंग कराने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे वैध जगदीश प्रसाद शर्मा,अंधियारी ने समिति के निर्णय की घोषणा की व मीटिंग में समाज सुधार की बात रखी। मीटिंग में डॉ० हिमांशु कटारा, जगदीश जैमन, विष्णु  लहचोराकला,सुभाष दीक्षित, महेंद्र न्यावली,ताराचंद महरमपुर,नेमीचंद महुआ,बृजभूषण, रामप्रसाद खरेरा ,शोभाराम सहना, ब्रजकिशोर शर्मा महुआ,बद्री प्रसाद अटारी,मुकेश शर्मा लोकेश शर्मा ,जयदेव आदि लोग उपस्थित रहे।
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!