मांगों को लेकर जिला सीकर व्यापार महासंघ मिला डिप्टी कमिश्नर से
सीकर. जिला सीकर व्यापार महासंघ व्यापारियों की जीएसटी कि 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर अंजनी कुमार शर्मा, वाणिज्य कर अधिकारी धारा सिंह एवं संजू चौधरी से मुलाकात की, व्यापारियों कि 9 सूत्रीय मांगें :-पांच साल की तकनीकी गलतियों को माफ किया जाएं।इनपुट मिस्मेच की व्यवस्था को बदला जाए। इनपूट क्रेडिट की मिस्मेच की समायोजना को समाप्त करने के लिए समय दिया जाएं।जीएसटी में जारी नोटिस की संख्या कम किया जाएं।एमनेस्टि स्किम में धारा 16(4) में राहत दी जाएं।जीएसटी में कर देरी से जमा कराने पर ब्याज कम किया जाएं।ई इनवोइस में देरी से लागू किया जाने पर माफ़ किया जाएं।ई-वे बिल की तकनीकी गलतियों को माफ किया जाएं।लेट फीस लोटाई जावें। इस दौरान जिला सीकर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष महावीर चौधरी, संयोजक रामचन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सुधीर गर्ग, महामंत्री प्रदीप पारीक,मिडिया प्रभारी विनोद नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल लालासी, रामप्रसाद मिश्रा, प्रदीप जैन, राकेश शर्मा,ओम प्रकाश कुमावत आदि मौजूद थे।