Dark Mode
जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों पर जिला एसपी ने ईनाम की घोषणा की

जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों पर जिला एसपी ने ईनाम की घोषणा की

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, शरण देने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

 
पीपाड़ शहर. जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा लंबे समय से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कमर कसली है तथा विभिन्न गुप्त ठिकानों पर छीपे बेठे नामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया व नामी अपराधियों की सूचना देने पर नगद इनाम की धोषणा भी कि गई है साथही सूचना देने वालों के नाम भी गोपनीय रखें जाएगे वही अपराधियों को शरण देने वालों व सहयोग करने वालों के विरुद्ध भी उचित कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिह यादव ने जिला ग्रामीण में टॉप 10 वांछित अपराधिक अभियुक्तों की सूची जारी करते हुये कहा है कि सभी अपराधी अपराधिक गतिविधियो के विभिन्न प्रकरणों में वांछित है। अपराधी जिनका दस्तयाबी होना अति आवश्यक है वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग अलग ईनाम भी घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जिलें के वांछित अपराधियों के बारे में जो काई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा उस व्यक्ति को वान्छित अपराधी के नाम से धोषित नकद पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इन अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया जिसमें वाट्सअप फेसबुक ट्विटर व इस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है।इसके अलावा पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टिमे गठित की गई
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में वांछित अपराधियों के बारें में विभिन्न पुलिस टीमों जिसमें जिला विशेष टीम क्यूआरटी आदि का गठन किया गया है जो विभिन्न माध्यमों से अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये है।इनकी गिरफ्तारी के लिये विशेष योजना बनायी जाकर इनकी सम्पतियों की सूची तैयार की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये गये है कि कोई भी व्यक्ति इन वान्छित ईनामी टॉप 10 अपराधियों की सहायता करेगा या उनकी मुखबीरी करेगा अथवा पुलिस प्रशासन के गोपनीय मुवमेंट की सूचना देगा उसके विरूद्ध भी आवश्यक कार्यवाही अम्ल मे लाई जाएंगी इनके फरारी के ठिकानों और शरण देने वालों की सूची तैयार की जाकर कार्यवाही के लिये निर्देश जारी किये गये है।
सूचना देने वाले को नगद इनाम दिया जाएगा। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!