Dark Mode
भारत विकास परिषद द्वारा किया गया जिला कार्यशाला का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा किया गया जिला कार्यशाला का आयोजन

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद शाखा कुचामन शहर द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन शहर स्थित आपणो अतिथि गृह में किया गया। संस्था के सचिव ओमप्रकाश सेन ने बताया कि कार्यशाला में परिषद् के उत्तर प्रांत की नागौर और बीकानेर जिले की 15 शाखाओं के दायित्वधारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और परिषद् के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की  गई। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार परिषद् के क्षेत्रीय और प्रांतीय दायित्वधारियों द्वारा सभी शाखाओं को सेवा कार्यों का महत्व, परिषद् की कार्य पद्धति, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में परिषद् की भूमिका और आगामी वर्ष पर्यंत किये जा सकने वाले विभिन्न सेवा कार्य की जानकारी दी गई।
संस्था के संपर्क प्रमुख अंकुर काला ने बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय महासचिव डॉ त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री संपर्क नृत्यगोपाल मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास शशि चुग, क्षेत्रीय मंत्री संस्कार विनोद सेन, प्रांतीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा, प्रांतीय महासचिव विश्वबंधु गुप्ता,कुचामन शाखा अध्यक्ष डॉ गोविंद राम चौधरी मंचासीन रहें। कार्यक्रम के अंत में कुचामन शाखा से जुड़े नये सदस्यों की शपथ करवाई गई व गत वर्ष संस्था से जुड़े सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान शाखा के उपाध्यक्ष रमेशचंद सेन, कोषाध्यक्ष मोहित सेठी, सहसचिव राघव सारड़ा,शरद सोमानी, जयप्रकाश शर्मा, संपत सोमानी, महेन्द्र वर्मा, श्याम खोखरिया,राजेश शर्मा, लेखराज जैन, अरुण धूत,तरुण जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!