Dark Mode
जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने संभाला पदभार

जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने संभाला पदभार

बूंदी। नेहरू युवा केन्द्र, बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने पदभार ग्रहण किया। ज़िला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी का स्थानांतरण वेस्ट खासी हिल्स, मेघालय हो जाने के कारण नेहरू युवा केंद्र कोटा में पदस्थापित जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया को बूंदी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला युवा अधिकारी पाटोदिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़कर ग्रामीण युवा विकास में योगदान देकर स्व दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस दौरान केंद्र के बालूलाल वैष्णव, भूपेन्द्र योगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल मीणा, रोहन गुर्जर, शिखर पंचोली, गोविंद प्रजापत व अन्य उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!