Dark Mode
जिले की पहली महिला SP वंदिता राणा ने किया लालसोट थाने का निरीक्षण 

जिले की पहली महिला SP वंदिता राणा ने किया लालसोट थाने का निरीक्षण 

 
लालसोट। 2017 बैच की IPS अधिकारी वंदिता राणा ने सोमवार को लालसोट थाने पहुंचकर थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की समस्याओं से रूबरू होकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी वंदिता राणा को लालसोट पहुंचने पर पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया। वहीं एसपी वंदिता राणा ने थानाधिकारी नाथूलाल मीना, एवं पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल से क्षेत्र के हालात एवं बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारी नाथूलाल मीना को बढ़ती अपराधिक गतिविधियों एवं बढ़ते क्राइम को कम करने सहित पेंडिंग प्रकरणों को कम करने के निर्देश दिए।
 पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के प्रयास होंगे वहीं एसपी ने कहा क्राइम कंट्रोल व शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की समस्याओं का निराकरण समय पर हो, इसके लिए बेहतर पुलिसिंग हरसंभव प्रयास किया जाएगा।साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के सवाल पर एसपी ने कहा समाज में कई तरह के बदलाव आए हैं, इससे नशे की लत बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए युवाओं की काउंसलिंग करके व समाज के लोगों को अवेयर कर नशे की रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोग के निर्देश के अनुसार रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!