दिव्य एवं भव्य भागवत कथा कलश एवं शोभायात्रा निकाली
लक्ष्मणगढ़। वसुंधरा ग्राउंड कठूमर रोड दिव्य एवं भव्य भागवत कथा 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। 20 अप्रैल को प्रातः 9:00 हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि कस्बे में प्रथम दिन गुरुवार को भागवत कथा कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई जोकि जालूकी रोड स्थित शनि मंदिर से प्रारंभ कर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर वसुंधरा ग्राउंड स्थित पहुंची भागवत कथा दोपहर 1:00 से दैनिक आरंभ होगी। कथावाचक पंडित सुरेश चंद्र धाम नगर भरतपुर द्वारा की जावेगी।