Dark Mode
संभाग स्तरीय दक्षता निर्माण कार्यशाला 11 सितम्बर बुधवार को

संभाग स्तरीय दक्षता निर्माण कार्यशाला 11 सितम्बर बुधवार को

पाली। उपभोक्ता मामले विभाग एवं भारतीय मानक ब्यूरों के संयुक्त तत्वाधान में संभाग स्तरीय दक्षता निर्माण कार्यशाला 11 सितम्बर बुधवार को दो पारी में आयोजित होगी। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी भूपराज जाटव ने बताया कि उपभोक्ताओं को सर्वकालिक संरक्षण एवं संवर्द्धन के क्रम में विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में संभागीय मुख्यालय स्तर पर दक्षता निर्माण कार्यशाला का आयोजन 11 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग एवं वेबएक्स के माध्यम से डीओआईटी के जरीय उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग दो सत्र में आयोजित होगा जिसमें प्रथम सत्र मध्यान्ह पश्चात 3 से 4 बजे तक एवं द्वितीय सत्र सांयकाल 4ः15 से 5ः30 बजे तक आयोजित होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!