Dark Mode
सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से 11 मार्च तक

सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से 11 मार्च तक

सवाई माधोपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत आयुष विभाग सवाई माधोपुर द्वारा सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला 2023-2024 का 8 मार्च से 11 मार्च तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक जिला खेल कूद प्रशिक्षण केन्द्र दशहरा मैदान सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा।
मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषध वितरण, पंचकर्म, क्षारसूत्र, अग्निकर्म एवं जलौकावचारण चिकित्सा की जानकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रकृति परीक्षण व नाड़ी परीक्षण, योग विशेषज्ञों द्वारा योग क्रियाओं का प्रदर्शन एवं विभिन्न रोगों के लिए व्यक्तिगत योग निर्देशन, विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान, आयुष औषधियों, जड़ी-बूटी उत्पादों व औषध पादपों का प्रदर्शन एवं बिक्री, सामान्य रोगों के घरेलू उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!