Dark Mode
सम्भागीय आयुक्त ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया का औचक निरीक्षण

सम्भागीय आयुक्त ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया का औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया का सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वासवेशन में साबुन नहीं पाये जाने, रोगी बेड की चद्दरे गंदी पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बदलवाने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा को दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा मॉनिटर भी प्रभारी चिकित्सक के कक्ष में लगवाने के निर्देश दिए ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन हो सकें। उन्होंने इस दौरान टीकाकरण, ओपीडी पर्ची काउंटर, डीडीसी, हैल्पडेस्क आदि का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं संविदा कर्मचारियों के नियमित रूप से वेतन के भुगतान होने का संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने संस्थान पर कार्यरत लेखाधिकारी की बिना अनुमति समय से पूर्व संस्थान छोड़ने पर कार्यवाही करने एवं कार्य व्यवस्था हेतु एसीडीओ पुष्पेन्द्र मंगल को नियुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आरएमआरएस की राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विकास कार्य करवाने के लिए लेखाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!