Dark Mode
संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

झालावाड़. भारत सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का वंचितों तक पहुंच रहे लाभ का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिए कोटा संभाग के संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति सुनेल ग्राम पंचायत कन वाड़ी में शिविर का निरीक्षण किया।शिविर में उपस्थित सभी को संकल्प दिलाई गई. शिविर में संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह एवं प्रधान सीता कुमारी भील आदि के द्वारा गर्भवती महिलाओं को चुंदरी ओढ़ाकर और टिका लगाकर गोद भराई की रस्म पुरी की गई साथ ही बच्चें को अन्नप्राशन कराया गया. उत्कृष्ट कार्य करने छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.संभागीय आयुक्त ने विधुर व्यक्ति को पीएम उज्ज्वला गैस योजाना का लाभ देना, मनरेगा मजदूरों को मजदुरी देने के निर्देश दिए. जिले भर में जलजीवन मिशन के अंतर्गत लोगों को हो रही तकलीफों एवं पेय जल की परेशानियों को दुर करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता गौतम को दिए.
संभागीय आयुक्त ने बताया कि मध्यम और कमजोर वर्ग को जीवनयापन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी की गारंटी के नाम से लोकप्रिय विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी पहुंच रहीं है। निरीक्षण के दौरान शिविरों में जो भी कमियां पाई गईं हैं, उन्हें सुधारने के कैंप प्रभारी और डे नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा सभी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
शिविरों में संभागीय आयुक्त ने स्वयं सभी योजनाओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया, साथ ही इस योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक पात्रता एवं मिलने वाले लाभ भी गिनाए।
भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सम्भागीय आयुक्त द्वारा ग्रामवासियों को ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित,प्रधान सीता कुमारी भील, विकास अधिकारी सत्येंद जैन, मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे, तहसील दार राहुल कुमार, सरपंच रमेश चंद्र भील, सरपंच चंदभान सिंह ग्राम विकास अधिकारी तेजकुमार गोचर समेत कई विभागों के कर्मचारी मौजूद थे.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!