Dark Mode
संभागीय आयुक्त डॉ सिंह ने ली समीक्षा बैठक

संभागीय आयुक्त डॉ सिंह ने ली समीक्षा बैठक

  • विभागीय कार्यों और बजट घोषणाओं की मैराथन समीक्षा के साथ ही शहर के वर्तमान हालात का लिया फीडबैक, दिये आवश्यक निर्देश

पाली। पाली संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में संभाग स्तरीय बैठक के अन्तर्गत पाली जिले के विभिन्न विभागों के कार्या योजनाओं की प्रगति व बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने बारिश के बाद शहर के वर्तमान स्थिति का फीडबैक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मैराथन समीक्षाः विभागीय योजनाओं कार्यों व बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
बैठक में आयुक्त सिंह ने विभागों की योजनाओं की प्रगति व बजट घोषणाओं में चल रहे कामों की प्रगति को जाना, जिनमें उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़को की मरमत, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, वर्तमान स्थिति, बिजली विभाग में जलदाय विद्युत कनेक्शन, कृषि,औद्योगिक, घरेलू, अघरेलू कनेक्शन की प्रगति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में, जल जीवन मिशन, स्वच्छ पेयजल वितरण, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बैठक में चिकित्सा विभाग से एंबुलेंस डिलीवरी, निशुल्क दवा योजना, ईलाज, स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में व मौसमी बीमारियों की जानकारी, बांगड़ अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओ, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सालय की सीवरेज, वेंटिलेशन, बजट घोषणाओं की प्रगति आदि मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा विभाग में एन्टी लार्वा गतिविधियों में आईईसी के तहत प्रचार प्रसार के निर्देश दिये। उन्होंने यूआईटी के विभिन्न कामों कृष्णा नगर आवासीय योजना, पट्टों के बारे में नगर निगम व नगरीय निकायों में नालें व साफ सफाई, पानी निकासी सड़कों की मरम्मत के बारे में फोगिंग के लिये व विस्तार से समीक्षा कर निर्देश दिये। उन्होंने जिला परिषद में एमपी,एमएलए लेड के स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत, पूर्ण व अप्रारंभ कार्यों, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना, मनरेगा केपी आई की प्रोग्रेस, प्रधानमंत्री आवास l, मनरेगा, श्रमिक भुगतान आदि की विस्तार से जानकारी ली। मगरा विकास योजना, वन विभाग पौधारोपण आदि की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण, ट्रीटेट वाटर, उद्योग केंद्र की योजनाओं व घोषणाओं, आईसीडीएस, रीको, ईरीगेशन, शिक्षा विभाग, पशुपालन, संपर्क पोर्टल की प्रगति, शुद्ध आहार मिलावट पर वार आभियान के लिए कारवाई के बारे में निर्देश दिए।
अतिवृष्टि : वर्तमान स्थिति की ली जानकारी
इस अवसर पर बैठक में आयुक्त सिंह ने जिला कलक्टर एलएन मंत्री से चर्चा कर भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति की समीक्षा की व पानी निकासी, सडक मरम्मत व इससे सम्बन्धित चल रहे कामों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने जिले के विभिन्न प्रमुख विभागों के कार्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, नगर निगम से अशोक कुमार व सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!