Dark Mode
संभागीय आयुक्त ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

फलोदी। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने गुरूवार को आगामी लोकसभा चुनावों से पूर्व जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देचू में स्थित 3 मतदान केन्द्र तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला कला में स्थित 2 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

संभागीय आयुक्त ने मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं पेयजल, छाया,विधुत आपूर्ति ,रैंप,शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी से मतदाता सूचियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ को चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करने की बात कहीं।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देचू का किया औचक निरीक्षण


संभागीय आयुक्त भवर लाल मेहरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देचू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, चिकित्सक कक्ष, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष के बाहर दवाई ले रहे मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कार्मिकों की सेवाओं के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष में दवाइयों की उपलब्धता तथा स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए प्रभारी चिकित्सक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र परिसर में साफ सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बैड शीट की नियमित धुलाई व समय पर बदलने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!