Dark Mode
संभागीय आयुक्त ने किया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने किया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 का निरीक्षण

  • सुपरवाईजर और बीएलओ को जारी किए कारण बताओ नोटिस

बूंदी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 चलाया जा रहा है। विशेष अभियान दिवस के तहत रविवार को समागीय आयुक्त कोटा डॉ. प्रतिभा सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केशोरायपाटन और बूंदी के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारियों से विगत 20 जनवरी को आयोजित ग्रामसभा, वार्डसभा के संबंध में जानकारी ली और कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडला के मतदान केन्द्र संख्या 220 का निरीक्षण कर बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों फार्म 6,7,8 से संबंधित जानकारी ली।

इसके बाद संभागीय आयुक्त ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा के बूथ संख्या 217 व 218 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाईजर मनीष कुमार मीणा व बीएलओ जुगराज मीणा द्वारा कार्यक्रम के संदर्भ में चाही गई जानकारी का संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर संभागीय आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीएलओ को विभिन्न दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए विभिन्न स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के विभिन्न ऐप जैसे वोटर हेल्पलाईन एप, सक्षम ऐप आदि की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता नाम जुडवाने से वंचित नहीं रहे इसके लिए बीएलओ को घर-घर संपर्क कर इसकी सुनिश्चितता करने के निर्देश भी दिए।

संभागीय आयुक्त ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लोप के मतदान केन्द्रे संख्या 280 तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाम्बापीपल के मतदान केन्द्र संख्या 282 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से फार्म 6, 7, 8 के प्राप्त आवेदनो के सम्बन्ध में जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता की जावे। साथ ही नव मतदाताओं के शत प्रतिशत नाम जोडने व आवेदन पश्चात् स्थानान्तरित किये जाने वाले मतदाताओं के नाम स्थानान्तरित किये जाने से पूर्व सघन जंाच करने के निर्देश दिए। उन्होंन निर्देश दिए कि नाम विलोपन के आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर ही नाम विलोपन किए जावे।केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरान के दौरान निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी मालविका त्यागी तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण में उपखण्ड अधिकारी तालेडा एचडी सिंह सहित बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाईजर एवं अन्य अधिकारी साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!