Dark Mode
संभागीय आयुक्त ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

संभागीय आयुक्त ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

कोटा। संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने रविवार को निकाय चुनाव अन्तर्गत संभाग में होने वाली मतगणना एवं आगामी दिनों अध्यक्षीय चुनाव की तैयारी एवं कानून व्यवस्था संबंधी इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतगणना कराई जाए। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं को पूर्व में ही अवगत करा दिया जाए कि मतगणना कक्ष से बार-बार उठकर बाहर जाना और आना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, परिणाम घोषित होने के उपरांत विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मतगणना उपरांत अध्यक्षीय चुनावों को भी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। संभागीय आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में की गई तैयारियों की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज हरेंद्र कुमार महावर ने बताया कि मतगणना स्थलों पर मतगणना कक्ष, इसके बाहर एवं परिसर में तथा मुख्य द्वार के बाहर पुलिस बल की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की भी पृथक से व्यवस्था रखी गई है। बैरिकेडिंग भी पुख्ता रहेगी। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में भी मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की कलक्टर, एसपी एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!