संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने की सैंपऊ में जनसुनवाई
-
परिवादों का करे त्वरित निस्तारण : संभागीय आयुक्त
धौलपुर। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले मामलों पर परिवादियों को उनके मामलों में यथा स्थिति प्रगति से नियमित समय पर अवगत कराते हुए परिवादों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संभागीय आयुक्त गुरुवार को सैंपऊ में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवादियों द्वारा दर्ज किये गये परिवादों का प्रशासन एवं सम्बन्धित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी स्फूर्त ढंग से कार्य करें।
सभी विभागीय अधिकारी परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करें, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान पेंशन, बिजली तथा गैस कनेक्शन संबंधी 18 परिवाद प्राप्त हुए जिनके उचित निस्तारण हेतु अधिकारियों का निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।