Dark Mode
“आओ बूथ चले“ अभियान का संभागीय आयुक्त सिंह ने किया निरीक्षण

“आओ बूथ चले“ अभियान का संभागीय आयुक्त सिंह ने किया निरीक्षण

पाली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार रविवार 14 अप्रैल 2024 को आयोजित विशेष अभियान “आओ बूथ चले“ के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पाली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुमेरपुर के मतदान केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडावास (बायां भाग) 69 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडावास (दायां भाग) 70 का संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने निरीक्षण किया।
अभियान के अंतर्गत सभी बीएलओ प्रातः 11ः00 से शाम 6ः00 तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं को मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने के साथ ही, घर घर वितरण में शेष रहे मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची तथा मतदाता परिवारों को मतदाता मार्गदर्शिका भी वितरित करेंगे।
इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ को संभागीय आयुक्त ने शत प्रतिशत मतदाता सूचना पर्ची वितरित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सुमेरपुर हरिसिंह देवल एवं तहसीलदार पाली जितेंद्र बबेरवाल उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!