संभागीय आयुक्त सिंघवी ने किया पंचायत समिति का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पाली। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने आज मंगलवार को पाली जिले की पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सिंघवी ने इस अवसर पर पंचायत समिति में विभिन्न कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहाँ साफ-सफाई, रंग रोगन, फर्नीचर, टेबलों, कम्प्यूटर टेबल, गमले लगाने, अधिकारियों, कर्मचारियो के बैठक व्यवस्था व कार्यलय को आधुनिकतम साफ सुथरा बनाने के बारे में दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कक्षों में जाकर देखा व कार्मिको से जानकारी ली । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि यहां आए तो उन्हें यहां अच्छा महसूस हो। इस अवसर पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी, जसवंत सिंह, पुखराज पटेल पंचायत समिति के कार्मिक आदि मौजूद रहे।