दिव्यांग दम्पती को राहत का सम्बल,मिला 6 योजनाओं का लाभ
कोटा । मंगलवार को लाडपुरा क्षेत्र में अदालत चौराहा स्थित स्थाई शिविर में आए दिव्यांग दम्पती के लिए शिविर वरदान बन गया। यहां कर्बला निवासी दिव्यांग असलम अपनी दिव्यांग पत्नी शहनाज के साथ पहुंचे। उन्हें यहां 6 योेजनाओं का पात्र पाया और इन योजनाओं में पंजीकरण कर उन्हें गारंटी कार्ड सौंपंे गए। एक साथ 6 योजनाओं में लाभान्वित होकर ये दम्पती खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतनी योजनाओं का एक साथ हमें लाभ दिया है। हम सरकार के शुक्रगुजार हैं। अब हमारी गृहस्थी ठीक से चल पाएगी वरना दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा था।
उक्त दम्पती अपने घर के पास ही छिटपुट सामान बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्हें शिविर में दिव्यांग पेंशन, फ्री राशन, 100 यूनिट मुफ्त बिजली, चिरंजीवी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना, 500 रूपए में गैस सिलेंडर का लाभ मिला।