Dark Mode
दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित

दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित

 
 रतनगढ़ । उपखण्ड अधिकारी के आदेश की अनुपालना में दिव्यांग चिन्हीकरण के आयोजित शिविर के दौरान 141 दिव्यांगो का चिन्हीकरण किया गया तथा 67 दिव्यागों के नये दिव्यांग प्रमाण पत्र विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा जारी किये गये एवं 71 दिव्यांगो द्वारा विभिन्न प्रकार के दिव्यांग उपकरणो ( ट्राई साईकिल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टिक) हेतु पंजीयन किया गया । कैम्प के दौरान तालुक विधिक सेवा समिति से पी एल बी जितेन्द्र नाथोलिया द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया व दिव्यांगो को मिलने वाली योजनाओ की जानकारी दी। कैम्प के दौरान इन्द्राज  खीचड ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं संतोष बाबू इन्दौरिया सामाजिक कार्यकर्ता तालुक विधिक सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कैम्प के दौरान पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्यामलाल जांगिड, सुरेन्द्र कुमार सिहाग, नरेन्द्र सिह राठौड एवं लोक सेवा संस्थान की तरफ से राजीव भार्गव उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!