Dark Mode
सर्व ब्राह्मण महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

सर्व ब्राह्मण महासभा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

टोंक। सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की और से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन गंगा जमुना मिश्र गार्डन में किया गया। प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही ने बताया कि समारोह में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, सदगुरू आश्रम के पंडित राजकुमार शर्मा, रामभरोसे महाराज, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, महंत सुरेश दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी अतिथियों को माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पठन के साथ की एवं सभी सदस्यों ने 101 दीपों के साथ भगवान परशुराम की महाआरती की। समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रम करना अच्छा कदम, इससे सामाजिक एकजुटता एवं मेलजोल को बढ़ावा मिलता है, जिससे संबंधों में मिठास एवं नवीन ऊर्जा का संचार होता है। ये केवल उत्सव नहीं बल्कि आपसी प्रेम एवं सद्भावना का संगम है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्नेह मिलन के आयोजन समाज में एक नई चेतना एवं जागरूकता लाने एवं भविष्य में भी समाज को एकजुट रखने में सहायक साबित होते है, जिससे न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने कई वर्षों से महासभा की और से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया, आप सभी ने स्नेह मिलन समारोह में इतनी बड़ी संख्या में पधारकर मुझे में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। इस अवसर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर रोनक शर्मा, अनुज शर्मा का माला दुपट्टा एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेट कर सम्मान किया । कार्यक्रम में महासभा के 21 साथियों को सेवा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया । इस अवसर पर प्रधान संरक्षक शंभूदयाल शर्मा, ज्ञानेन्द्र श्रोतिय, महामंत्री विष्णुदत्त खांडल, दिनेश तिवाड़ी, गिरिराज प्रसाद शर्मा, उमा शंकर उपाध्याय, सौभागमल शर्मा, राधाकृष्ण दाधीच बम महाराज, राजाराम शर्मा, चन्द्र शेखर पारीक, बाबूलाल शर्मा अमीन, विष्णु पारीक, रामप्रसाद शर्मा, अश्वनी शर्मा, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, गौतम प्रसाद गौतम, राजाराम शास्त्री, प्रहलाद निमावत, सुनील शर्मा निवाई, विवेक शर्मा, जितेन्द्र खेड़ी, कनिष्क शर्मा, अंकुर जोशी, समित दीक्षित, कैलाश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, गोविन्द नारायण पुरोहित, रमेश चन्द शर्मा देवली, राजेंद्र शर्मा देवली, राजेश जोशी उनियारा, प्रदीप पारीक निवाई, राजेश भट्ट निवाई, भागीरथ पारीक निवाई, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र पारीक, कृष्ण गोपाल पाराशर राजमहल, मुकुंद भारद्वाज दूनी, योगेंद्र भारद्वाज, राकेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा सहित समाज के सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!