दीक्षित बने परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
बौंली. अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दुबे द्वारा श्री अनंत कोटी भगवान परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमराज दीक्षित को परशुराम सेना प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था ने दीक्षित के संस्कार, नम्रता व ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए इस पद का दायित्व सौंपा है। पूर्व में भी हेमराज दीक्षित ने पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व का कार्य करते हुए प्रदेश के ब्राह्मण समाज को संगठित करने का कार्य किया है। उसी कार्य को देखते हुए परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व पंडित महेश दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव पंडित दुलाल पांडे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से बौंली निवासी हेमराज दीक्षित को परशुराम सेना प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंप समाज हित में काम करने के निर्देश दिए है।दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ब्राह्मण युवा शक्ति ने आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीक्षित ने ब्राह्मण समुदाय से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया है।