Dark Mode
दिया कुमारी 1 नवंबर को भरेंगी विद्याधर नगर विधानसभा से नामांकन

दिया कुमारी 1 नवंबर को भरेंगी विद्याधर नगर विधानसभा से नामांकन

जयपुर . जयपुर,विद्याधर नगर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी दिनांक 1 नवंबर को नामांकन भरेंगी।   उनकी नामांकन रैली की शुरुआत विद्याधर स्थित प्रधान कार्यालय से सुबह साढ़े आठ बजे होगी। दिया कुमारी का काफ़िला प्रधान कार्यालय से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।

 सभी अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा : दिया कुमारी

सोमवार को जनसम्पर्क की शुरुआत वार्ड-20 भवानी नगर के श्री राधा कृष्ण लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर भगवान के आशीर्वाद से की और जनता से सहयोग और समर्थन मांगा। इस दौरान आमजन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना तो विद्याधर नगर और ना ही राजस्थान में कोई विकास के कार्य किये और न ही होने दिए।

उन्होंने कहा कि विद्याधर नगर के लिए दिया कुमारी हमेशा उपस्थित है और रहेगी। मुझे जहां जहां जनता ने चुना है वहां मैंने सुनिश्चित किया है कि हर छोटे से लेकर बड़े कार्य को मैं जल्द से जल्द संपन्न करवाऊं और विद्याधर नगर से भी जीतने के बाद भी मेरा यही प्रयास होगा।

इसके उपरांत उन्होंने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नांगल मण्डल के वार्ड-19 प्रताप डेयरी से प्रारंभ होकर शक्ति नगर, हीराबाड़ी-बी, मुख्य बाजार एवं संजय नगर में घर-घर जाकर संपर्क किया और जनता का समर्थन मांगा। इसके बाद, दिया कुमारी ने वार्ड 21 में के.पी.एस विद्यालय और जी.जी.ई.एस विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया और मार्गदर्शन दिया।

 दिया कुमारी ने सभी विद्यार्धियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और युवा शक्ति में जोश का संचार किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!