दीया कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज
जयपुर । विद्याधर नगर विधानसभा में जनसम्पर्क के दौरान दीया कुमारी ने सभी को आज होने वाले भारतीय जनता पार्टी विद्याधर नगर के प्रधान कार्यालय के उद्गाटन के लिए आमंत्रित किया। कार्यालय का उद्घाटन प्रातः 11 बजे सेक्टर 5 स्थित रिद्धि सिद्धि टावर, सीकर रोड पर होगा।
जमवाय माता यात्रा में सम्मिलित हुईं दीया कुमारी
दीया कुमारी जनसम्पर्क के दौरान विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम नगर कॉलोनी, वार्ड-5 में माँ जमवाय माता सेवा समिति द्वारा आयोजित जमवाय माता यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने श्री ठाकुर जी के भी दर्शन किए और सर्वमंगल की कामना की।
एक अन्य कार्यक्रम के तहत दीया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाबाड़ी में आयोजित डांडिया धमाल कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुईं और वहां उन्होंने आरती में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
जनसम्पर्क के अगले पड़ावों में उन्होंने सेक्टर 8 में व्यापारी वर्ग से भी मुलाकात की। सभी ने आगामी चुनावों के लिए भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनता से मिल रहे अपार प्रेम और समर्थन के लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने की बात कही।