संयुक्त एवम् इमेज बिल्डिंग के कार्य करे
क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग के क्षेत्र प्रथम की एडवाइजरी मीटिंग जोन चेयरपर्सन लायन अमितप्रभा शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्षेत्र k चारो क्लब अजमेर आस्था, अजमेर पृथ्वीराज, अजमेर रॉयल, अजमेर वेस्ट के अब तक किए गए सेवा कार्यों की विवेचना की गई एवम् भावी कार्यक्रमों की जानकारी ली गई । अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे । इस अवसर पर विशेष आमंत्रित पूर्वप्रांतपाल लायन ओ एल दवे ने कहा कि हमारी सेवाएं सभी क्लब्स के लिए हर समय उपलब्ध हैं । जहां कही भी कोई समस्या या अड़चन आए । समाधान के लिए संपर्क कर ले ।
पूर्वप्रांतपाल लायन सतीश बंसल ने प्रांतीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिकाधिक पौधो को लगाना, संस्कार निर्माण , महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा के कार्य करने पर जोर दिया । इस अवसर पर आस्था से लायन अनिल छाजेड, लायन कमल बाफना, लायन सुनील कावड़िया, लायन सुषमा अग्रवाल, वेस्ट से लायन वीना उप्पल, लायन तरुण अग्रवाल, लायन सी पी गुप्ता, रॉयल से लायन शिवप्रसाद सोनी, लायन अनिल सोनी, लायन सरोज तापड़िया, पृथ्वीराज से लायन सुनील शर्मा, लायन विनय गुप्ता, लायन राजेंद्र गांधी सहित अन्य मौजूद थे ।