Dark Mode
 लोकतंत्र की मजबूती  के लिए  मतदान अवश्य करें

 लोकतंत्र की मजबूती  के लिए  मतदान अवश्य करें

बीकानेर। शहर के वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी एनडी रंगा ने सोमवार को बताया कि स्वच्छ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।  इसी को लेकर 
मतदाताओं  में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को बीकानेर के जूनागढ़ फोर्ट के सामने दोपहर 1 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए गणमान्य लोग बीकानेर में होने वाले आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव में मतदान करने  की शपथ ग्रहण कर ओरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिनमें एनडी रंगा, सुनील बांठिया,पूनम मोदी, नासिर जैदी, सुनील दत्त नागल,अनिल पाहूजा, कमल कान्त सोनी, सैय्यद अख्तर अली चूड़ीगर, त्रिलोक सिंह चौहान, जय सिंह चौहान, पुखराज सोनी, रूप सिंह राजपुरोहित, एम रफीक कादरी, ऐडवोकेट रश्मि आत्रे, अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित सहित आदि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!