Dark Mode
निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने और पेसमेकर की अधिक कीमत वसूलने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया, “हमने उत्तर प्रदेश युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीर सर्राफ को गिरफ्तार किया है।”

उन्होंने बताया कि तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आदेश कुमार की शिकायत पर दिसंबर, 2022 में सैफई पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा इस डाक्टर के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के मुताबिक, “आरोपी चिकित्सक पर मरीजों को निम्न स्तर का पेसमेकर लगाने और उनसे तय कीमत से अधिक कीमत वसूलने का आरोप है। आरोपी ने कई मरीजों को निम्न दर्जे के पेसमेकर लगाए और उनसे अधिक कीमत वसूली। हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।”

ऐसे ही एक मामले में जांच समिति ने पाया कि डाक्टर समीर ने एक मरीज से 1.85 लाख रुपये लिए जोकि पेसमेकर की तय कीमत 96,844 रुपये के मुकाबले लगभग दोगुनी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!