Dark Mode
चिकित्सकों ने टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार दिया

चिकित्सकों ने टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार दिया

गंगापुर. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान निक्षय पोषण योजना अन्तर्गत दो रोगियों को चिकित्सकों ने पौष्टिक आहार वितरण कर 6 माह के लिए गोद लिया । इसके तहत छ : महा तक पोस्टिक आहार चिकित्सकों द्वारा पोस्टिक वस्तुएं दाल,गुड़,चना घी,दलिया आदि वितरण किया जाएगा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विपिन शर्मा ने टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए गोल देने की अपील की। इस दौरान डॉ.शरद नलवाया एवं डॉ.श्याम सुंदर शर्मा ने दो टीबी रोगियों को गोद लेकर यह खाद्य सामग्री प्रदान की। एसटीएस अशोक कुमार सेन ने रोगियों को बताया कि इस खाद्य सामग्री का उपयोग स्वयं ले जिससे आपके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा! इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र मौर्य, डॉ संध्या नलवाया, डॉ मेघा सामरिया, डॉ अविनाश, डॉ रमेश वर्मा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!