डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान किया गया
बहरोड़। लायंस क्लब बहरोड रॉयल द्वारा होटल शगुन रेजिडेंसी बहरोड में डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। भारत के प्रथम भारत रत्न डॉ बीसी रॉय के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जाने वाले डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर चिकित्सा सेवा में अग्रणी कार्य करने वाले सेवाभावी डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार गोयल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन अभिषेक गोयल व विशिष्ट अतिथि जॉन चेयर पर्सन राज कुमार जिंदल एवं डॉ रिंकू मेहता रहे। सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका माला एवं प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बहरोड़ व नीमराणा तहसील के सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल के 88 डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल बहरोड के डॉ सत्यवीर यादव, डॉ सुरेश यादव, डॉ किरोड़ी लाल यादव, डॉ पुष्पेंद्र जैन, डॉ सपना यादव एवं मिश्री देवी आई हॉस्पिटल के डॉ वीरेंद्र यादव, माधव हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब बहरोड के चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र यादव, लायंस क्लब बहरोड रॉयल के चार्टर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सचिव पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सुधांशु जोशी, सुशील कुमार, हर्षित जैन, ललित शर्मा, केपी बर्वे, विशाल गौड़, अंकुर गोयल, जितेंद्र छिपा, कृष्ण अग्रवाल व महिला सदस्यों में नीतू गोयल, सोनू गुप्ता, नीरू शर्मा, अंजू अग्रवाल, नेहा जैन, मधु छिपा, उषा बर्वे आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लॉयन डॉक्टर सौरभ गौड़ रहे।