विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों का किया सम्मान
बहरोड। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमी हरपाल यादव, रक्त वीर राकेश जयपाल व उनकी टीम ने सरकारी व निजी चिकित्सकों का सम्मान किया और कहा कि चिकित्सक इस धरती पर भगवान के रूप हैं। इस दौरान डा. बीडी गुप्ता का भी बुका देकर सम्मान किया गया। आपको बता दें कि बीते दिनों अपनी निजी कमाई से चिकित्सक बी डी गुप्ता ने लगभग 9.50 लाख रू की लागत से पक्षी घर का निर्माण करवाया था। उसी को लेकर उनको बुक्का देकर सम्मान किया गया। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान उनके साथ टीम सदस्य मौजूद रहे।