डोडरावत तिवाड़ी ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया अर्द्धवार्षिक मेला उत्सव
लक्ष्मणगढ़ । हर वर्ष की भांति फरवरी महीने के प्रथम रविवार को अपने परिवार के कुलदेवता श्री बाबा स्वामी जी महाराज के मन्दिर कजोता पर अर्द्धवार्षिक मेले के रूप में भव्य उत्सव बड़ी धूमधाम से समस्त परिवारजनों के द्वारा मनाया गया।
डोडरावत तिवाड़ी समाज के अध्यक्ष मीनेश तिवाड़ी लीली ने बताया की भव्य उत्सव में समाज की आमसभा की मीटिंग की अध्यक्षता समाज संरक्षक श्री संत ज्ञानेश्वर तिवाड़ी के द्वारा की गई।
कमेटी के कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी बिचगावा द्वारा पिछले छः महीने में करवाएं कार्यों और आय व व्यय का समाज के समक्ष हिसाब दिया। इस उत्सव में योगेश वशिष्ठ खोह द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि राजेश शर्मा डीएसपी लक्ष्मणगढ़ और जयप्रकाश दिक्षित डायरेक्टर कठूमर विशिष्ठ अतिथि मोहन स्वरूप शर्मा ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष व विशम्बर दयाल वशिष्ठ बिंदुका सभी आगंतुकों का अथितियों का साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
भव्य उत्सव में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रघुनाथ प्रसाद तिवारी गांव कठूमर की तरफ से की गई।
इ्स उत्सव में समाज के बच्चू तिवाड़ी पूर्व सरपंच , प्रभु दयाल तिवाड़ी एसडीओ, श्यामलाल, हंसराज, सुभाष, हरिओम, रामबाबू, ब्रजेश, महेश स्टोर कीपर, निर्मल , ओमप्रकाश, उमाकांत, गिर्राज, रामवतार, रामू, लोकेश, सुरेश, राधेश्याम, आनन्द, आदि लोग उपस्थित थे ।