Dark Mode
मैच के दौरान बाहर से कोचिंग नहीं करता : हॉकी कोच फुल्टन

मैच के दौरान बाहर से कोचिंग नहीं करता : हॉकी कोच फुल्टन

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशियाई चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान पर मिली जीत के बाद कहा कि वो मैच के दौरान बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देना पसंद नहीं करते और ट्रेनिंग के दौरान ही खिलाड़ियों ही जानकारी देने को तरजीह देते हैं। भारत ने शनिवार को यहां अंतिम चार में जापान को 5-0 से रौंद दिया और उसका सामना यहां खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा। जापान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद फुल्टन ने कहा, मैं मैच के दौरान बाहर से ज्यादा कोचिंग नहीं देता लेकिन ट्रेनिंग के दौरान काफी कोचिंग देता हूं। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान ही सिखाया जाता है। हो सकता है कि मैच के दौरान कुछ चीजें बदलनी हों लेकर इस पर फैसला करना सीनियर खिलाड़ियों का ही काम है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी टीम में फुल्टन द्वारा लाए गए बदलावों की प्रशंसा की। उन्होंने शुक्रवार को मैत के बाद कहा, प्रत्येक कोच की मानसिकता अलग होती है। हमारे पहले के कोच काफी अच्छे रहे। यहां तक कि वो फुल्टन भी काफी अच्छे हैं। प्रत्येक कोच टीम की बेहतरी के बारे में सोचता है।

भारतीय कप्तान ने कहा, ''वो अच्छा काम कर रहे हैं। हमने अपनी टीम में काफी सरंचनात्मक बदलाव किए हैं और इतने कम समय से ये बदलाव लाना हमारे लिए काफी सकारात्मक चीज है। इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। हरमनप्रीत ने साथ ही कहा कि फाइनल में सफलता के लिए रक्षात्मक पंक्ति का मजबूत रहना और मौकों को गोल में बदलना अहम होगा।''

साथ ही हमनप्नीत ने कहा, ‘‘फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है जो लीग मैचों की तुलना में पूरी तरह अलग होगा। हमारा प्रदर्शन अच्छा था और हम अपनी योजना के अनुसार खेले थे। हमने रणनीति के अनुसार मौके भी बनाये थे।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!