Dark Mode
पांच करोड़ की सड़के स्वीकृत होने पर डोगरा का किया स्वागत

पांच करोड़ की सड़के स्वीकृत होने पर डोगरा का किया स्वागत

बून्दी। बून्दी विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा पूर्व विधायक अशोक डोगरा की अनुशंसा पर 5 करोड़ की सड़के स्वीकृत करने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डोगरा के आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सार्वजनिक निर्माण मंत्री का भी आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, भरत शर्मा, सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामराज बलाई, जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, पार्षद मोइनुद्दीन, शाहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!