गौ चिकित्सा के लिए किया दान
जैसलमेर। तुलसी गोर्वधन निधि संस्थान द्वारा संचालित तुलसी गौशाला में की जा रही गंभीर रूप से घायल, दुर्घटनाग्रस्त एवम दिव्यांग गौवंश की चिकित्सीय सेवा से प्रेरित हो गौवंश की पट्टी तथा दवाइयों के लिए श्रीमती कमला देवी पत्नी विट्ठलदास नागौरी द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की सहयोग राशि का चैक संस्था अध्यक्ष मानव व्यास व उपाध्यक्ष पवन भाटिया को सुपूर्द किया। संस्था अध्यक्ष मानव व्यास ने नागौरी परिवार का आभार व्यक्त कर आश्वासन दिया कि उक्त राशि का उपयोग गौवंश की चिकित्सा मद में ही किया जाएगा अध्यक्ष मानव व्यास ने आशा व्यक्त कि इस पुनीत कार्य से अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलेगी तथा गौवंश की सेवा कार्य में और सहयोग करेंगे।