Dark Mode
रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किए 

रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किए 

 
रतनगढ़ । औरों को अच्छा करने व व्यवहार बदलने के लिए सही प्रेरणा हेतु स्वयं के व्यवहार व कर्म से उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इस का स्पष्ट उदाहरण कस्बे के शिक्षा  रत्न स्व. चम्पालाल उपाध्याय के पुत्र राजीव उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। देवकिशन स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में कल आयोजित रक्तदान शिविर में राजीव ने स्वयं अग्रणी होकर रामनारायण व्यास के साथ रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवार्थ रक्तदान के लिए सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरणा दी। उन्होंने समिति द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान करने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे बहुत उपयोगी प्रतिक चिन्ह बताया जो न केवल सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि हमें अनुशासित नागरिक बनाता है।समिति अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी, वरिष्ठ संरक्षक देवेन्द्र यादव, सीताराम जांगिड़,योगाचार्य सांवरमल जांगिड, प्रकाश मारु,वैध लक्ष्मी नारायण शर्मा, राधेश्याम पारीक  आदि सदस्यों ने राजीव उपाध्याय व रामनारायण व्यास का आयोजन में पधार कर उत्साह वर्धन के लिए अभिनंदन व धन्यवाद किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!