Dark Mode
पानी की टंकी बनाने के लिए दानदाताओं ने की भूमिदान

पानी की टंकी बनाने के लिए दानदाताओं ने की भूमिदान

 
बीदासर। अमृत योजना के तहत जलदाय विभाग को दानदाताओं ने रामनिवास माली की प्रेरणा से दो अलग अलग स्थानों पर पानी की टंकी बनाने के लिए लाखों रुपये की भूमिदान की है। कस्बे के वार्ड नं 19 में पानी की टंकी बनाने के लिए समाजसेवी गिरधारीलाल मेहला, राकेश कुमार बिरड़ा, किशननाथ सिद्ध ने 15 सौ वर्गगज भूमि एवं नेक नगर स्थित वार्ड नं 34 में नानू खां कलाल द्वारा 2 हजार वर्गगज भूमिदान की गई है। इस मौके पर सहायक अभियंता दिनेश कुमार मेहला व कनिष्ठ अभियंता रविन पुनिया को दानदाताओं ने भूमि के दस्तावेज विभाग के नाम सुपुर्द किए। जिसको लेकर अधिकारियों ने भूमि दानदाताओं का आभार जताया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!