अक्षत से महिलाओ द्वारा घर घर निमंत्रण
सीकर। सीकर के गोकुलपुरा गांव में अयोध्या जी से आए अक्षत कलश से महिलाओ ने भी घर घर जाकर अक्षत देकर निमंत्रण दिया। गांव के प्रत्येक घर तक पुनीत अक्षत से श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण 22 जनवरी के लिए हर घर में न्यौता दिया । अक्षत वितरण में श्रीमति शशि शर्मा, सुमन शर्मा, सुमन कुमावत,ज्योति शर्मा,अनु शर्मा, प्रिया शर्मा ,सुशीला सैन अक्षत निमंत्रण में उपस्थित रही।साथ ही 22 जनवरी को होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर मैं भगवान श्री राम की स्थापना पुनर प्रतिष्ठा स्थापना को भव्य रूप में दीपोत्सव के साथ मनाने के लिए सभी से आग्रह किया।