Dark Mode
सवाई माधोपुर के डॉ. गणपत लाल वर्मा को नैदानिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित

सवाई माधोपुर के डॉ. गणपत लाल वर्मा को नैदानिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित

सवाई माधोपुर । जिले के वरिष्ठ भौतिक चिकित्सक (फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ) डॉ. गणपत लाल वर्मा को गुरुग्राम में आयोजित फिजियोकनेक्ट 6 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 के दौरान नैदानिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बहरीन साम्राज्य के भारत में माननीय राजदूत H.E. Abdul Rahman AlGaoud, प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कृष्ण कुमार गौर तथा मायरा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सर्वोताम चौहान के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. वर्मा को यह पुरस्कार भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट नैदानिक कार्य, मरीजों के प्रति समर्पण तथा उच्च गुणवत्ता वाली उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया। वर्तमान में डॉ. वर्मा सवाई माधोपुर स्थित राधा स्वामी फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और क्षेत्र में तंत्रिका एवं अस्थि पुनर्वास के विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान रखते हैं। डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि को न केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि पूरे सवाई माधोपुर जिले के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!