धोद ब्लॉक के डॉक्टर अग्रवाल उपनिदेशक का हुआ सम्मान
सीकर,मुहम्मद सादिक। सांवली बाईपास स्थित भारतीय इंजीनियिरिंग कॉलेज में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त श्री मोहनलाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि कुणाल राहड़, उपखण्ड अधिकारी, धोद , मनोज कुमार भाटीवाड़ एसएचओ. सदर, सीकर उपस्थित रहें। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं भारतीय गल्र्स पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री मोहनलाल यादव ने मतदान के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी एवं देश के सुनहरे भविष्य के लिए युवाओं को जागरूक कर शपथ दिलाई। ब्लॉक धोद में चुनाव कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉक्टर दीपक अग्रवाल उपनिदेशक पशुपालन विभाग धोद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा चुनाव 2023 को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने वाले सभी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त श्री मोहनलाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि कुणाल राहड़, उपखण्ड अधिकारी, धोद, मनोज कुमार भाटीवाड़ एसएचओ. सदर, सीकर द्वारा मोमेन्टों एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही धोद उपखण्ड अधिकारी कुणाल राहड़ ने संभागीय आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समारोह में भारतीय गु्रप के वाइस चैयरमेन डॉ. शीशराम रणवाँ, राजेन्द्र ढ़ाका, जटाशंकर पूनियां, डॉ.महेन्द्र सिंह खीचड़, डॉ. दीनदयाल नागा एवं डॉ.नितेश दीक्षित, डॉ. अनिल मिढढा उपस्थित थे।