Dark Mode
धूमधाम से मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती।

धूमधाम से मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती।

डॉ अंबेडकर दलितों एवं गरीबों के मसीहा थे , पूर्व विधायक जगदीश मीणा।

 
 
जमवरामगढ़ .  भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की बाबा साहेब डॉ अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा संविधान लिखा था। ओर जितनी डिग्रियां डॉ अंबेडकर के पास थी। उतनी डिग्रियां दुनिया में किसी के पास नहीं थी।
गंगा माता मंदिर जमवरामगढ़, राजीव गांधी सेवा केन्द्र खरकड़ा, आंधी एवं अंबेडकर पीठ मूंढला में डॉ बीआर अंबेडकर यूथ द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई जयंती समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह। विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों से नीले झंडे के साथ एवं बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के गगनभेदी नारों के साथ उपखंड स्तरीय समारोह स्थल आंधी तक रैली निकाली गई। " जब तक सूरज चांद रहेगा - बाबा तेरा नाम रहेगा। रैली को पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने रवाना किया। डॉ अंबेडकर जयंती समारोह में 
विधायक गोपाल मीणा एवं पूर्व विधायक जगदीश मीणा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता महेश कुमार वर्मा आई आर एस एवं विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार वर्मा रैगर महासभा के कोषाध्यक्ष, महेंद्रपाल मीणा,  प्रधान रामफूल गुर्जर, हनुमान फागणा,जिला पार्षद राजेश अटल, सरपंच नीलम मीणा, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा वर्मा, पंचायत समिति सदस्य पांचू राम वर्मा, लालाराम सैनी, सुरज्ञान फागणा, गोबिंद गुप्ता, अरुण कुमार सैनी, सोहनलाल रैगर, विजय कुमार वर्मा, विकास मीणा, सुरेश कुमार सुसावत, प्रीतम शर्मा, ओमप्रकाश जासडावत, पूरणमल मोर्य खरकड़ा, तेजपाल वर्मा, बाबूलाल महर, हंसराज वर्मा, डॉ दुर्गालाल मोर्य, वार्ड पंच छगन लाल रैगर, पिंटू रैगर, रामकरण रैगर, घनश्याम रैगर सरजोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सैनी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री मोहनलाल वर्मा, सूवालाल महावर, रैगर समाज  अध्यक्ष राधेश्याम बाबूजी,गंगा माता सेवा समिति अध्यक्ष खूबचंद वर्मा के सी वर्मा, तुलसीदास चिंतामणि, मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद बुनकर, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह और जयंती समारोह में कक्षा 10 कक्षा एवं 12 के 75 फीसदी अंक लाने वाली सर्व समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। और नव नियुक्त सरकारी नौकरी ओर बिना दहेज शादी करने वालों का भी सम्मान किया गया। विधायक गोपाल मीणा ने गंगा माता मंदिर,  बाबा रामदेव मंदिर के पास और  बलाई मोहल्ले में लाइब्रेरी की घोषणा की। डॉ बी आर अंबेडकर यूथ अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने अंबेडकर भवन के लिए 2 बीघा जमीन ओर लाइब्रेरी की मांग की। विधायक गोपाल मीणा ने  आश्वासन दिया। पूर्व विधायक जगदीश नारायण जी मीणा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!