निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का डॉ अनामिका ने किया उद्घाटन
अलवर . 30 जून उपखंड मुख्यालय कठूमर पर मसारी रोड स्थित शनिदेव मंदिर धूंध कुटी आश्रम में नव निर्माण हो रहे खाटू श्याम मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्याम मंदिर निर्माण समिति एवं इंडस हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में करीब 300 रोगियों ने चिकित्सा परामर्श व चिकित्सकीय जांच का लाभ लिया। इस दौरान डॉ अनामिका ने करीब 50 महिलाओं की जांच की और बताया कि कठूमर क्षेत्र की महिलाओं में पोषण युक्त भोजन नहीं लेने के चलते कुपोषण के लक्षण दिखाई दिए। उन्हें खान-पान में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ व हरी सब्जी खाने के साथ नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर अपनी जांच करा उपचार कराने की राय दी गई। इस से पूर्व सर्वप्रथम मां दुर्गा देवी प्रतिमा के समक्ष डा. ओम चौधरी व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सोमेश्वर चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान डॉ अनामिका , डॉ प्रदीप, डॉ. संजीव, समिति कोषाध्यक्ष अनिल कूलवाल, नीरज शर्मा आईसीयू इंचार्ज, विनोद आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही रोगियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिविर समापन रोगी आते रहे। शिविर को लेकर महिला व पुरुषों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पतंजलि के योग आचार्य योगेश भारद्वाज, समिति के डिंपल सोनी, जगदीश सोनी, तुही राम चौधरी, काला पांचाल, पिंटू शर्मा, राकेश शर्मा, जोगेंद्र चौधरी, पंकज कूलवाल, रामोतार प्रजापत आदि के द्वारा व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा था।